BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2022, 6:36 pm
BIG NEWS : जिले में दर्दनाक हादसा, दोस्त की कार से घर लौट रहे थे दो भाई, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। जिले के बरोठा थाना अंतर्गत सुतार खेड़ा कैलोद मार्ग के बीच आज सुबह एक बेकाबू कार सड़क किनारे 80 फीट गहरी तलाई में उतर गई। तलाई में कई फीट तक पानी भी भरा था। इससे कार में दो चचेरे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीणों ने मशक्कत करके कार में सवार दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। मृतकों की शिनाख्त योगेश पिता सुभाष उम्र 28, रोहित पिता सोहन उम्र 26 निवासी गांव सरपटी के रूप में हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाए गए।

80 फीट गहरी तलाई में डूबी कार-
कैलोद-सुतार खेड़ा मार्ग पर जिस खंती (तलाई) में कार अनियंत्रित होकर गिरी वह तलाई करीब 80 फीट गहरी बताई जा रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार आधी से ज्यादा कार पानी में डूब गई थी, ग्रामीणों को पता चला तो मौके पर भीड़ लगी, रास्ते से आने-जाने वाले लोग भी रुके और मशक्कत के बाद कांच फोड़कर रस्सी व जेसीबी की सहायता से कार को पानी से बाहर निकाला गया। उक्त तलाई गांव के किसी किसान ने पानी एकत्रित करने के लिए सड़क किनारे खुदवाई थी लेकिन उसके आसपास कोई तार फैंसिंग नहीं की गई।

रिश्ते में चचेरे भाई थे दोनों मृतक-
जानकारी के अनुसार हादसे में मृतक दोनों ही एक परिवार में भाई-भाई के लड़के थे। दोनों प्राइवेट जॉब करते थे प्रतिदिन अपने गांव से आना जाना करते थे। जिस कार से हादसा हुआ वह कार मृतकों के किसी दोस्त की बताई जा रही है। जिसे दोनों कल रात को ही गांव लेकर आए थे आज उसी से जाते समय यह हादसा हो गया। दोनों मृतक विवाहित थे। दोनों के परिवार वाले खेती किसानी से जुड़े हुए है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का भी बुरा हाल हो गया। मामले में बरोठा पुलिस ने बताया कि हादसा कैसे हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE