BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2022, 9:48 am
KHABAR : दीदी माँ साध्वी ऋतंभराजी के मुखारविंद से होने वाली श्रीराम कथा का आयोजन के गांव-गांव में बांटे जा रहे हैं न्यौते, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दीदी माँ साध्वी ऋतंभराजी के मुखारविंद के मुखारविंद से 9 से 15 जनवरी 2023 तक वात्सल्य धाम दशहरा मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन होगा। श्रीराम कथा का आयोजन गोयल एवं चौपड़ा परिवार वात्सल्य सेवा समिति नीमच, अग्रवाल ग्रुप व व्यापारी संघ नीमच के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। 

श्रीराम कथा की तैयारियां शुरू हो चुकी है, जिसके मद्देनजर शुक्रवार से महाअभियान प्रारंभ किया गया है और वात्सल्य सेवा समिति और आयोजन से जुड़े सदस्य गांव-गांव पहुंच धर्मप्रेमी जनता को 9 से 15 जनवरी 2023 तक आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा में धर्मलाभ लेने का न्यौता बांट रहे हैं। न्यौते बांटने के महाअभियान की शुरुआत ग्राम धनेरिया कला से की गई। जहां से वात्सल्य सेवा समिति के पदाधिकारी और सदस्य आस-पास के गावों में होते हुए ग्राम दारू तक पहुंचे। इस दौरान हाथों में ध्वजा निशान और ढोल टीम के साथ गावों में घर-घर पहुंच धर्मप्रेमी जनता को कथा में धर्मलाभ लेने का निमंत्रण के रूप में न्यौता दिया गया। 

इस अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति नीमच के अध्यक्ष संतोष चौपड़ा, अनिल गोयल (कमल इलेक्टिक), सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण गोयल, नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा, जिलाध्यक्ष राहुल राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, नमो ग्रुप नगर अध्यक्ष ललित पाटीदार, जिला महामंत्री विनोद चौहान, राहुल क्रिश पंवार आदि मौजूद थे। 

पाटीदार भी पहुंचे गांवों में श्रीराम कथा पत्रिका का किया वितरण-

श्रीराम कथा का गांव-गांव निमंत्रण महाअभियान के तहत शनिवार को श्रीराम कथा कार्यक्रम संयोजक व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने भी ग्राम राबड़िया, कराडिया महाराज आदि गांवों में पहुंचे और रामकथा कीे पत्रिका का वितरण कर ग्रामीणों को दीदी माँ साध्वी ऋतंभराजी के मुखारविंद नीमच 9 से 15 जनवरी 2023 को होने वाली श्रीराम कथा में पहुंच धर्मलाभ लेने का न्यौता दिया। इस मौके पर पाटीदार के साथ समिति से जुड़े अन्य सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE