BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2022, 9:54 am
KHABAR : अभा रैगर महासभा के चुनाव आज, देश में 17 मतदान केंद्रों पर 13 हजार से अधिक मतदाता राष्ट्रीय कार्यकारिणी को चुनने के लिए डालेंगे वोट, मप्र के मतदाता नीमच के बारादरी में करेंगे मतदान, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच । अखिल भारतीय रैगर महासभा के लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव 25 दिसंबर को होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 34 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। मप्र, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न राज्यों प्रमुख शहरों में 17 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जिसमें महासभा से जुड़े 13 हजार से ज्यादा आवीजन सदस्य मतदान करेंगे। 

अभा रैगर महासभा के मप्र के प्रदेशाध्यक्ष सूरजमल आर्य ने बताया कि अभा रैगर महासभा (पंजीकृत) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्वाचन को लेकर प्रक्रिया जारी है। 25 दिसंबर को देशभर में एक साथ मतदान होगा । मप्र में रहने वाले अभा रैगर महासभा के आजीवन सदस्यों के लिए मतदान करने के लिए नीमच में मतदान केंद्र के लिए चुना गया है । 25 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक फव्वारा चौक नीमच के पास अग्रवाल पंचायत भवन बारादरी में मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी है। प्रदेशभर से आने वाले करीब 236 मतदाताओं के लिए मतदान स्थल पर ही व्यवस्था रहेंगी । 

प्रदेशाध्यक्ष आर्य ने बताया कि अभा रैगर महासभा के निर्वाचन के लिए मप्र, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों समाज बाहुल्य जिलो में 17 मतदान केंद्र बनाए गए है । चुनाव में 5 से 6 पेनल उतरी है, जिसमें मप्र से प्रचार सचिव के लिए किशन जेनवार नीमच व संगठन सचिव पद के लिए हेमंत बकोलिया इंदौर भी मैदान में है। नीमच में होने वाले मतदान के लिए निर्वाचन समिति में सुरेशचंद्र मंदोरिया व मोहिल लाभचंद को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जिनके सहयोग के लिए 10 सदस्यी टीम का गठन उच्च स्तर पर किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE