नीमच। एकोर्स एवं अईक्या एकेडमी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 दिसंबर 2022 को मिनी मेराथन 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया।
यह दौड़ सुबह 8 बजे फोर जीरो चौराहे से शुरू होकर चौकन्ना बालाजी, रेलवे स्टेशन, सरदार पटेल स्क्वायर से होती हुई पुनः फोर जीरो चौराहे पर समाप्त हुई।
दौड़ का उद्देश्य सभी वर्गों और सभी धर्मों में समरसता और सद्भाव उत्पन्न करना है।
आयोजकों ने कहा कि समाज में एकता और प्रेम के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है। इस मिनी मैराथन दौड़ में लगभग 150 धावकों ने हिस्सा लिया। दौड़ में भाग लेने वाले बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुरुष तथा महिला वर्ग में पुरस्कार वितरित किए गए।