नीमच। आज से राठौर परिसर नीमच में नए दृष्टिकोण वाला शिविर का आरंभ हुआ। सन टु हुमन फाउंडेशन के तत्वाधान में 5 दिवसीय नए दृष्टिकोण वाला नि:शुल्क शिविर पुज्य परम आलय के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इस नए दृष्टिकोण वाले शिविर में करीब 2500 लोगों ने पहले ही दिन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से सहभागिता की।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए महावीर ने बताया कि शिविर में स्वस्थ जीवन जीने के लिए शुद्ध आहार, सही व्यायाम, सही ध्यान के द्वारा सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण कैसे किया जाए,आदि विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह शरीर, बीमारियों के लिए नहीं बना है, आनंद के लिए बना है। यह शिविर प्रवचन नहीं प्रयोग पर आधारित है।
बताते चलें कि राठौर परिसर में 30 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक इस शिविर का आयोजन होगा। पुज्य आलय जी का 3 दिवसीय प्रश्न उत्तर कार्यक्रम 28 दिसंबर से शुरू होगा। नए दृष्टिकोण वाले शिविर के माध्यम से आहार, व्यायाम, सम्यक नींद के सूत्रों से जीवन को रूपांतरित करने, सभी प्रकार की बीमारियों से मुक्त करने और जीवन में आनंद के साथ जीवन जीने की सरल और सहज विधि सिखाई जा रही है।