नीमच। 25 दिसंबर को ईसाई मसीह समाज द्वारा नीमच के मूलचंद मार्ग स्थित चर्च आशीष भवन पर प्रेम और शांति का पर्व क्रिसमस पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। ईसा मसीह के 2022 वें जन्मदिन क्रिसमस पर आशीष भवन में ईसाई समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी इस उत्सव के सहभागी बने । नीमच के इस चर्च का निर्माण सन् 1902 में हुआ था। जो कि उस समय मात्र 5000 रुपये की लागत से निर्मित हुआ था। चकित करने वाली बात यह है कि 100 से अधिक वर्ष पुराना यह चर्च आज भी अपनी मूल अवस्था में खड़ा है।
क्रिसमस पर्व के मौके पर समाज के लोगो द्वारा पहले ईशु भगवान से प्रार्थना की और यह संदेश दिया सभी समाज के लोगों को मिलजुल कर रहना चाहिए। फादर ने केक काटकर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी और कहा कि ईशु भगवान से प्रार्थना करता हूं की भारत देश में अमन और शांति बनी रहे, अपना भारत देश और अधिक तरक्की करें।
इस मौके पर आशीष भवन चर्च पर क्रिसमस के मौके पर भारी उत्साह के साथ केक काटकर और केक खिलाकर मुंह मीठा कर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।