रामपुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड कुकड़ेश्वर का एक दिवसीय शीत शिविर आज दिनांक 25 दिसंबर से सरस्वती शिशु मंदिर रामपुरा में प्रारंभ होगा जो कल 26 दिसंबर शाम तक चलेगा।
पिछले कई दिनों से संघ के स्वयं सेवक वृहद स्तर पर शिविर की तैयारियों को लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर में संपर्क कर रहे है। शिविर में संघ के जिला विभाग एवम प्रांत के अधिकारियों का स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।