नीमच। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी और कर्मचारी संघ (अजाक्स) जिला नीमच का प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 शहर के टाउन हॉल, दशहरा मैदान में मुख्य अतिथियों की मौजदूगी में संपन्न हुआ।
इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जेएन कान्सोटिया प्रांताध्यक्ष अजाक्स, विशेष अतिथि एसएल सुर्यवंशी, जीएल गुवाटिया, गौतम पाटिल ने संयुक्त रूप से बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की।
कार्यक्रम में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में गत 2 वर्षों 2020-21 एवं 21-22 में 70 या इससे अधिक प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण, देश एवं राज्य स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी तथा गत 2 वर्षों में नवनियुक्त शासकीय कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ साथ सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
अजाक्स जिला अध्यक्ष आर पी मेघवाल ने बताया कि प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में उद्योग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन के साथ कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया गया। जिसके बाद अतिथि उद्बोधन और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जेएन कांसोटिया अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन एवं प्रांत अध्यक्ष मध्य प्रदेश अजाक्स भोपाल, साथ ही विशेष अतिथि एसएल सूर्यवंशी प्रांतीय महासचिव, जीएल गुवाटीया प्रांतीय महासचिव, गौतम पाटिल प्रांतीय महासचिव तथा विशेष आमंत्रित अतिथि रमेश चंद्र चांगेसिया, महेश विरोलिया, निर्मला पाटिल, ए एल दलोदिया और राजू सोलंकी मौजूद रहे।