नीमच। शहर के उप नगर बघाना से रविवार को मां वैष्णों देवी के दर्शन की लालसा लिए भक्तों का जत्था रवाना हुआ। अहीर समाज के युवा करीब 1200 किमी की यात्रा पूर्ण कर जम्मू कश्मीर में स्थित वैष्णों देवी पहुंचेंगे। यात्रा के पूर्ण सभी भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना की। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने ढोल-ढमाकों के साथ यात्रियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।