BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2022, 4:12 pm
KHABAR : आराध्या वेलफेयर सोसाइटी ने किया कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान, डॉ. निधि पीयूष प्रधान ने कहा- बेटा और बेटी में भेदभाव खत्म हो, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय में आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं के सम्मान में निरंतर जारी है। इसी क्रम में रविवार 25 दिसंबर प्रातः 10 बजे शासकीय अस्पताल जिला अस्पताल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि प्रधान नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर दंपत्ति डॉ. निधि प्रधान व डॉ.पीयूष प्रधान उपस्थित रहें इस अवसर पर डॉ निधि प्रधान ने कहा कि समाज में बेटी और बेटे में भेदभाव खत्म होना चाहिए बेटियों को बेटों के समान अधिकार सम्मान देकर उनका पालन पोषण करना चाहिए बेटियां देश का भविष्य हैं डॉ. पीयूष प्रधान ने कहा कि बेटियां सौभाग्य से होती हैं बेटियां साक्षात भगवान का रुप है जीवनदायिनी होती हैं इस अवसर पर आराध्या संस्था संयोजिका एडवोकेट श्रीमति मीनू लालवानी ने कहा कि संस्था द्वारा बेटियों को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान निरंतर किया जा रहा है एवं उसके सुखद परिणाम भी हमें देखने को मिल रहे हैं जिले में बेटियों का लिंगानुपात बड़ा हैं और बेटियों के जन्म पर भी खुशियां मनाई जाने लगी हैं हम लगातार इस दिशा में जनसहयोग से कार्य कर रहें हैं कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि समाजसेवी सत्येंद्र राठौड़ ने कहा कि आराध्या संस्था का प्रयास सराहनीय हैं बेटियां दो परिवारों को जोड़ती है घर की लक्ष्मी हैं उनका सम्मान जरूरी हैं सस्थां के कार्यक्रम में डोनर के रूप में डॉ. पीयूष प्रधान व डॉ. निधि प्रधान के सहयोग से 50 बच्चों को ऊनी कपड़े, खिलौने, बिस्किट, मोतियों की माला उपहार स्वरूप भेंट किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पीयूष प्रधान, डॉ निधि प्रधान, आराध्या संस्था संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी, विशेष अतिथि समाजसेवी सत्येंद्र राठौर (रेडक्रॉस ब्लड बैंक), भाजपा नेता सुखलाल जी पंवार सहित हरीश धनगर, गोविंद सेन, मोना चौहान, अंजली रावत, अंजलि रावत, प्रिया गौड आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE