तराना। माँ अहिल्या की नगरी तराना में पाठक परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम अन्तर्गत तराना नगर की खुशहाली हेतु सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं आज कथा के प्रारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई औदिच्य ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। तत्पश्चात कथा वाचक पंडित कमल व्यास के मुखारविंद से सप्त दिवसीय भागवत कथा का आरंभ हुआ। उपरोक्त जानकारी राजेंद्र कुमार पाठक द्वारा दी गई।