नीमच। शहर में रविवार को बाल पथ संचलन निकाला। दशहरा मैदान से निकले बाल पथ संचलन में सभी वर्गों के बच्चों ने सहभागिता की। यह पथ संचलन जैसे ही विजय टॉकीज चौराहा पर पहुंचा तो बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था। पथ संचलन में शामिल हुए बच्चों पर फूलों की वर्षा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बाल स्वयं सेवक मौजूद रहे।