नीमच। हिंदू जागरण मंच नीमच नगर टीम व मातृ शक्ति के द्वारा आज दिनांक 26 दिसम्बर 2022 सोमवार को पठान फिल्म में फिल्माए गए अश्लील दृश्य व बेशर्म रंग गाने को लेकर जो कि सनातन धर्म में भगवा रंग को पवित्र रंग माना गया है, जिसको हमारे साधु-संतों के द्वारा भी धारण किया जाता है, उसका अपमान टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य दीपिका पादुकोण व शाहरुख खान के द्वारा बड़ी बेशर्मी पूर्ण तरीके से गाने में फिल्माया गया है। जिससे हमारी हिन्दू भावना को ठेस पहुची है। विरोध स्वरूप आज फोर जीरो चौराहे पर दोपहर 2 बजे पुतला दहन किया जाएगा।
उक्त जानकारी नगर संयोजक मौनू जैन एवं जिला कार्यकारणी सदस्य पूजा यादव ने दी।