भवानीमंडी। नून हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर एवं नून हॉस्पिटल रेजिडेंस कमेटी द्वारा नून रेजीडेन्स कॉलोनी में क्रिसमस के अवसर पर फन फेयर का आयोजन किया गया । जिसमे समस्त नून हॉस्प्टिल स्टॉफ एवं परिवारों ने हिस्सा लिया।
इस आयोजन का उद्धघाटन हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एचएस विश्नोई एमडी फिजिशन एवं डॉ केसी गुप्ता एमएस जनरल सर्जन द्धारा किया गया। इस आयोजन में विभिन्न दुकाने लगाई गई। जिसमे गेम्स, पानी पुरी, फास्ट फुट एवं मनिहारी, इलेक्ट्रीक आयटम, अगरबत्ती, मौसमी फल, प्लाटेशन, सर्दी के कपड़े आदि की दुकाने सजाई गई। जिसमे सभी स्टॉफ परिवारों ने खरीददारी कर आयोजन का लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर नून हॉस्प्टिल मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवव्रत मुखर्जी ने कहा कि पिछलों कुछ दशकों में भारत में बहुत तेजी से विकास हुआ है। हालांकि कई व्यवसायों को कठिन समय का सामना करना पड़ा है, उद्यमिता पर लोगों की रुचि ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ी है। विकास के साथ जागरुकता, प्रशिक्षण, रसद एवं वित्तीय साधनो के साथ सशक्तिकरण उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र का विकास तेजी से बढ़ा है।
नून हॉस्पिटल मुख्य परिचालन अधिकारी देबायान चक्रवर्ती ने बताया कि कोविड के बाद हमने महसूस किया कि हर व्यवसाय में निर्भरता और आपूर्ति श्रृंखला संकट को रोकने के लिए स्थानीय उद्यमिता का विकास होना चाहिए।
जी़न ज़र चेरिटेबल फाउण्डेशन ट्रस्ट ने राजस्थान के ग्रामीण हिस्से में उद्यमिता मानसिकता को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारियों के लिए फन फेयर का आयोजन किया। कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टर्स एवं स्टॉफ उपस्थित थें यह जानकारी हॉस्पिटल के जन सम्पर्क अधिकारी प्रतापसिंह झाला ने दी।