चित्तौड़गढ़। सड़क हादसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। पांचों एक कार में जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने ट्रक आने से ब्रेक लगाने पर कार का बैलेंस बिगड़ गया और पलटी खा गई। हादसा चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुआ था। घायलों को उदयपुर रेफर किया गया है।
चित्तौड़गढ़ शहर में रहने वाले पांच युवक चंदेरिया निवासी गौरव मोहता, रघुनाथ सिंह, राजगढ़ निवासी सांवरिया, चंदेरिया निवासी रामप्रसाद दुधानी और ललित सुथार कार से रविवार रात 8 बजे किसी काम से उदयपुर गए थे। रविवार रात करीब दो बजे कार से वापस लौट रहे थे। मंगलवाड़ थाना इलाके में कार के सामने एक ट्रक के आने पर ब्रेक लगाया। कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी खाकर खाई में जा गिरी। हादसे में गौरव मोहता, रघुनाथ सिंह और सांवरिया सोमानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामप्रसाद दुधानी और ललित सुथार घायल हो गए। पांचों को जिला हॉस्पिटल लाया गया। दोनों घायलों को उदयपुर रेफर किया गया।
एएबीवीपी के कार्यकर्ता थे सभी युवक
हादसे की जानकारी पर परिजन मंगलवाड़ थाना पुलिस जिला हॉस्पिटल पहुंची थी। युवक चित्तौड़गढ़ शहर के रहने वाले हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, बजरंग दल पूर्व जिला संयोजक मुकेश नाहटा, छात्र संघ अध्यक्ष भरत मेनारिया सहित बड़ी संख्या में शहरवासी जिला हॉस्पिटल पहुंचे।