BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2022, 4:28 pm
NEWS : गायत्री शक्तिपीठ परिसर हॉल में शंकरलाल काखानी की अध्यक्षता में हुई वरिष्ठ नागरिक मंच उप शाखा सैंती की आम सभा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वरिष्ठ नागरिक मंच उपशाखा सैंती की आम सभा सैंती स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर हॉल में अध्यक्षता शंकरलाल काखानी, मुख्य अतिथि डॉ. योगेश  व्यास, विशिष्ट अतिथि सरकारी सांवलिया चिकित्सालय के चर्मरोग विशेषज्ञ, डॉ. जितेन्द्र कुमार गर्ग, योगेश जानी रहे। संचालन अखिलेश श्रीवास्तव ने किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेन्द्र कुमार गर्ग का स्वागत सेंती उपाध्यक्ष मनवीरसिंह ने माला व उपरना ओढ़ाकर किया। उपाध्यक्ष मनवीरसिंह ने विगत बैठक का प्रतिवेदन पढ़ा तथा वरिष्ठों को स्वास्थ्य ही अनमोल धन है बताते हुए कुछ आसन तथा प्राणायाम प्रतिदिन की दिनचर्या में अपनाने का अनुरोध किया। कमलाशंकर मौड़ ने हमेशा स्वस्थ रहे, मस्त रहे के साथ प्रातः उठने वालों की श्रेणियां बताई, भलाई के, सही सोच रखने तथा गौशाला दानपुण्य करने पर प्रकाश डाला। अमरकण्ठ उपाध्याय ने क्रिसमस दिवस का विस्तृत वर्णन किया व पूर्व की तैयारी, मनाने के बारे में प्रकाश डाला। योगेश जानी ने कहा कि अंग्रेजी वर्ष का अंतिम सप्ताह है। संस्था की प्रतिबद्धता तथा कम संख्या होने पर विचार करने का आग्रह किया। सैंती क्षेत्र में समाजकटंकों द्वारा कारों के शीशे तोड़ने की घटना पर प्रकाश डाला। परिवार के साथ बैठकर खाना खाने, सांसद को बैठक में बुलाने का अनुरोध किया। समाज तथा सरकार, वरिष्ठों की उपेक्षा नहीं कर सकती। विवेतानन्द के जीवन तथा विचारों से अवगत कराया तथा आनन्द से जीने का सुझाव दिया। सत्यनारायण सिकलीगर ने चित्तौड़गढ़ के विकास साहित्य, काव्य लेखन एवं इतिहास में हो रही निरन्तर अरूचि पर चिन्ता व्यक्त की। पुस्तकालय, वाचनालय, चित्तौड़ की संस्कृति, चित्तौड़ी आठम पर निष्क्रियता पर ध्यान आकर्षित किया। सरस्वती शर्मा ने योग एवं पतंजलि के सम्बन्ध में विचार प्रकट किये।
चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र कुमार गर्ग ने चर्म रोग के कारण व उपायों पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि अधिक से अधिक पानी पीना चाहिये, नहाते समय अधिक गर्म पानी का सेवन नहीं करना, ग्लिसरीन युक्त साबुन का प्रयोग करने, शरीर पर ग्लिसरीन तथा गुलाबजल बराबर मात्रा में लगाने से खुजली नहीं रहने, तेज धूप में नहीं बैठने का अनुरोध किया।
पंडित नन्दकिशोर निर्झर ने सभी को वरिष्ठों की सूचना पर कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया। बाल वाटिका पत्रिका के आगामी कार्यक्रम जनवरी 2023 के बारे में बताया, ‘‘का यूँ सतो खरी ताण, उबड़े काल जिसने आन,’’ मेवाड़ी भाषा में कविता पाठ किया।
चन्द्रप्रकाश खटोड़ ने जीवन में योगासन, ईश्वर के प्रति आस्था तथा मेडिटेशन अपनाने का सुझाव दिया।
डॉ. योगेश व्यास ने ओम मंत्र एवं अन्य कई मंत्रों के साथ हमारे दायित्वों पर प्रकाश डाला, रहिमन धागा प्रेम का, व्यवहार एवं वाणी, जीवन की तेजस्विता काल करे तो आज कर, आज करे सो अब, जीवन में किसी भी श्रेष्ठ बात को टालना नहीं चाहिये। कोरोना काल तथा वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कोरोना से बचाव पर आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में बताया तथा प्राणायाम के माध्यम से उपचार पर जोर दिया, धर्ममय तथा धर्मनिरपेक्षता पर प्रकाश डाला।
कवि अब्दुल जब्बार ने बताया कि कि मन से अधिकांश हम 25 दिसम्बर को अटल निवास दिल्ली में रहते आये हैं रहनुमा आप सा सदियों से हंसा करता है। तस्वीर तुम्हारी हर मुश्किल में मददगार बन जाती है। भरे हौंसाला मुस्कान, तुम्हारे चेहरे की याद रहती है। कुछ यादगार बन जाता है इस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल को याद किया। अनपढ़ की जिन्दगी में बहारे नहीं आती, रोशनी से लो चमक, वक्त से रफ्तार लो। कई छंदों के साथ कविताओं को पढ़कर सभी वरिष्ठ साथी श्रोताओं को आनंदित किया। पुण्य पावन धरा धाम, चित्तौड़गढ़ स्वर्ग का नाम चित्तौड़गढ़। दुर्ग ऐसा कहां सारे संसार में पारस पत्थर जड़ा जिसकी दीवार में। भक्ति शक्ति शहर चित्तौड़गढ़ कविता सुनाई।
संगोष्ठी में जगदीशचन्द्र जोशी, सत्येन्द्र प्रकाश मेहता, ज्ञानचन्द्र चोपड़ा, कृष्ण गोपाल सोनी, इन्द्रकुमार गोयल, कृष्णचन्द्र अग्रवाल, राधेश्याम गहलोत, भंवरसिंह चुण्डावत, ओमप्रकाश चुलेट, सुरेशचन्द्र, राजवीर, रमेशचन्द्र चाष्टा, आशा राम चन्दानी आदि वरिष्ठगण उपस्थित थे। अंत में शंकरलाल काखानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्रगान के बाद मीटिंग का समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE