नीमच। जिले के भाटखेड़ा चौराहे पर सोमवार शाम एक चलते ट्रक में आग लग गई। आगजनी की इस घटना में ट्रक का कैबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रक हरियाणा पासिंग है और इसमें मटक भरकर ले जाई जा रही थी। ट्रक के कैबिन में से जैसे ही धुआं निकला तो चालक व उसके साथी ने बमुश्किल कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंची।