नीमच। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि गांव दारूखेड़ा से लालूराम धाकड़ के बड़े भाई व बंशीलाल (मारसाब), गोपाल के पूज्य पिताजी व सीएम धाकड़, देवीलाल के बड़े पिताजी व अनिल, प्रवीण के दादाजी कनीराम धाकड़ का स्वर्गवास दिनांक 26 दिसम्बर 2022 हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार 27 दिसम्बर 22 को प्रातः 10 बजे गांव खेड़ादारू में होगा।
लगभग 80 वर्षीय कनीराम धाकड़ पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। वे समाज मे अत्यंत सम्मानित सज्जन होकर, धार्मिक प्रवृति के हँसमुख व मिलनसार व्यक्ति थे। हमेशा सभी के साथ आत्मीयता से मिलते थे व सहज स्वभाव के धनी थे। इनके भतीजे सीएम धाकड़ को देश में अभाविप व संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। स्वर्गीय कनीराम धाकड़ के निधन का समाचार मिलते ही परिवार के साथ ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी। कनीराम धाकड़ अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।
शोकाकुल
बंशीलाल, गोपाल, सीएम धाकड़, देवीलाल, चरण, अनिल, प्रवीण धाकड़, गांव खेड़ादारू।