शामगढ। दिनांक 26 दिसम्बर 2022 सोमवार को शाम 4 बजे माकड़ी रोड़ स्थित पोरवाल मांगलिक भवन में नगर के नागरिको की उपस्थित में शामगढ सिविल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं की पूर्ति एवं विस्तार हेतु महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ।
खुला मंच के नाम से बैठक रखी। बैठक में किस तरह मेडिकल सुविधाएं नगर में बढ़ाई जाए इस पर अपने-अपने विचार रखें। नगर में स्वास्थ्य संबंधित बातों का ध्यान रखते हुए नगर के हॉस्पिटल में अति आधुनिक मशीनों के साथ उच्च स्तरीय डॉक्टर और टेक्नीशियन की आवश्यकता हेतु मांगों पर चर्चा की गई।
नगरवासियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से 3 दिन पहले एक मुहिम चलाई गई थी कि शामगढ़ सिविल हॉस्पिटल में सुविधा बेहतर हो एवं नए डॉक्टर आये एवं बैठक में शामगढ़ मांगे मेडिकल सुविधा नाम से समिति भी बनाई गई।