BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2022, 10:53 am
NEWS : वंचित विद्यालय सहायकों ने राज्य मंत्री जाडावत को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, उठाई 7 हजार पंचायत सहायकों को विद्यालय सहायक पद पर एडोप्ट कर नियुक्ति की मांग की, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विद्यालय सहायक पद पर एडोप्ट होने से वंचित जिले के 226 ग्राम पंचायत सहायकों ने संघ के बेनर तले जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सोनी के नेतृत्व में राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह जाडावत को अपनी पीड़ा सुना कर शिथिलता आदेश अतिशीघ्र प्रभाव से करा कर विद्यालय सहायक पद पर एडोप्ट कर नियुक्ति की मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। 
जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सोनी ने बताया कि सेवा नियमों मे उम्र की बाध्यता के कारण कई सालों से कार्यरत पंचायत सहायको को संविदा नियम 2022 से विद्यालय सहायक पद पर एडोप्ट होने से वंचित कर दिया जिसको लेकर जिले के 226 पंचायत सहायको ने अपनी पीडा सुनाते हुए शिथिलन आदेश करा कर विद्यालय सहायक पद पर एडोप्ट कराने की मांग राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाडावत से की। 
संघ के बेनर तले वंचित पंचायत सहायको का 20 दिसम्बर से जिला कलेक्टेट पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन देना शुरू किया। सरकार जब तक विद्यालय सहायक पद पर एडोप्ट के लिए आदेश जारी कर नियुक्ति प्रदान नही करेगी तब तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। सरकार ने एडोप्ट होने से वंचित कर वर्षाे से न्यूनतम मानेदय पर कार्यरत संविदा कार्मिको के परिवार के भरण पोषण एवं रोजी रोटी का संकट उत्पन्न कर दिया जबकि उन्होने अपने जीवन का स्वर्णिम समय संविदा सेवा नियम मे गुजार दिया इस अधेड उम्र मे उनको सेवा से वंचित करना उनके साथ बहुत बडा अन्याय होगा। 
जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सोनी ने बताया कि राज्य मंत्री सुरेन्द्रसिंह जाडावत को जिले के 226 वंचित विद्यालय सहायको ने अपनी पीडा सुना कर अपना दुख व्यक्त किया। और सभी वंचित विद्यालय सहायको ने जाडावत से मांग कर  शिथिलनता आदेश करा कर विद्यालय सहायक पद पर एडोप्ट करा कर नियुक्ति की मांग की। इस संबंध मे राज्य मंत्री ने तुरन्त प्रभाव से जिले के प्रांरभिक जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि इनका शिथिलन का आदेश बीकानेर निदेशालय से नही हुआ क्या? उसमें जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जो करेगी वो सरकार करेगी, उस संबंध मे जाडावत ने सभी पंचायत सहायको को पूर्णरूप से आश्वस्त किया। मै कल जयपुर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहा हूं उन्होने कहा कि शीघ्र शिथिलनता के आदेश करा कर राजस्थान के 7 हजार एवं चितौडगढ जिले के वंचित 226 विद्यालय सहायको को राहत  प्रदान करा नियुक्ति के आदेश मुख्यमंत्री को कह कर दिलाउॅगा।
ज्ञापन सौपने वालों मे जसवन्तसिंह चौहान, रामलाल सोनी, राधेश्याम मुन्दडा, खुर्शीद खां पठान, प्रेमसिंह चौहान, मिठूलाल जोशी, किशनलाल शर्मा, उमा मण्डलीया, संगीता दशोरिया, सरला शर्मा, उषा श्रीमाली, अरूणा राणावत, मुकेश टेलर, आशा डाट, राजेश्वरी रामा, अन्नू कंवर, साधना जींग, पुष्पा पुरोहित, अशोक कुमार शर्मा, भैरूलाल बारेगामा, प्रभुलाल बैरवा, स्नेहरानी शर्मा, मीना सुखवाल, देवीलाल रेगर, आशा पारीक, मांगीलाल जायसवाल, रोशनलाल रेगर, लाल चन्द शर्मा, करण सिंह सोलंकी, सीतादेवी, नानालाल डांगी, कैलाशचन्द्र राव, पंकज आचार्य, जीवराज जाट, बंशीदास, देवेन्द्रसिंह राघव, चांदमल टेलर, अन्नुकंवर शक्तावत, पुष्कर, मालुसिंह चुण्डावत, कालुसिंह, आदि सैकड़ो वंचित विद्यालय सहायक मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE