रामपुरा। तहसील रामपुरा से 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बाक्या खेड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक सवारी ऑटो पलटी खाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें रामपुरा हॉस्पिटल लाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक नीमच की ओर से मुल्तानी मिट्टी चक्की में पिसाने के लिए एक सवारी ऑटो वहां में भरकर तीन युवक रामपुरा आ रहे थे, तभी रामपुरा के समीप ग्राम बाक्या खेड़ा पेट्रोल पंप के समीप संतुलन बिगड़ जाने सवारी ऑटो पलटी खा गया, जिसके कारण ऑटो में सवार युवक सुनील एवं बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं युवक राजू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को रामपुरा हॉस्पिटल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार पश्चात बाबू को नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया। सुनील का इलाज रामपुरा शासकीय हॉस्पिटल में जारी है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया।