BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2022, 2:21 pm
KHABAR : बोराव में मोहिवाल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर 01 जनवरी को, साँसद सीपी जोशी करेंगे शुभारंभ, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। करीबी राजस्थान के बोराव कस्बे में नववर्ष के उपलक्ष्य में मोहिवाल जैन चेरिटेबल ट्रस्ट बोराव की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। शिविर 01 जनवरी 2023 सुबह 09 बजे से 02 बजे तक लगाया जाएगा।

इस बाबत जानकारी देते हुए मोहिवाल जैन ट्रस्ट के सदस्य व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोराव में सुबह 09 बजे शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व साँसद सीपी जोशी करेंगे। जिसमे क्षेत्र के अन्य नागरिक जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। स्व बापूलाल जैन व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती लाल जैन की धर्म पत्नी स्व सज्जन बाई मोहिवाल की पुण्य स्मृति में बोराव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

जैन ने बताया कि शिविर में नेत्र व नाक, कान, गला रोग जांच का निशुल्क शिविर जैन दिवाकर श्री लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय मंदसौर व महावीर ईएनटी हॉस्पिटल कोटा के सानिध्य में शिविर का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ विनीत जैन अपनी सेवाएं देंगे। 

शिविर में चित्तोड़गढ़ साँसद सीपी जोशी की पहल पर चित्तोड़गढ़ सेवा संस्थान द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क मोबाइल लेबोरेटरी वैन द्वारा पूर्ण सीबीसी जांच, कम्पलीट ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच मौके पर ही सैंपल लेकर निःशुल्क की जाएगी 

शिविर में परीक्षण पश्चात ऑपरेशन योग्य मरीजो के मोतियाबिंद ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण सहित रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन लाभमुनि चिकित्सालय मंदसौर में होगा। ऑपरेशन के योग्य मरीजो को लाने ले जाने, रहने खाने की सुविधाएं निःशुल्क रहेगी। 

शिविर में मोहिवाल चेरिटेबल ट्रस्ट के भगवतीलाल जैन, पारस जैन, सुनील कुमार, राहुल जैन, कर्तव्य, सुरेश जैन सहित बोराव क्षेत्र के सभी सम्माजसेवी अपनी सेवाएं देंगे और आस पास के सभी गाँवो में रहने वाले ग्रामीण जन शिविर में पधार कर शिविर का लाभ लेंगे।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE