BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2022, 3:45 pm
BIG NEWS : रेवली देवली का भक्त, चार मंदिर और चार लोटन यात्रा इच्छापूर्ण बालाजी तक, भक्त की आस्था और विश्वास से जुड़ी यह यात्रा, क्या है इसके पीछे राज, पढ़े मोहन नागदा की खबर  

Share On:-

नीमच। जिले का छोटा सा गांव रेवली देवली हमेशा से ही सुर्ख़ियों में बना रहता है, और इसके पीछे का मुख्य कारण इस गांव के कई प्रकार की सामाजिक गतिविधियों के साथ धार्मिक और आध्यात्म के साथ ही साथ यहां के युवा और युवतियों ने देशभर में अपनी प्रतिभा के बल पर अपनी छाप छोड़ रखी है। वही आस्था और विश्वास जहां हो वहां सभी काम बोने लगते हैं। रेवली देवली के युवा द्वारा पिछले 4 वर्षों से लगातार क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री इच्छापूर्ण बालाजी धाम तक भिन्न-भिन्न मंदिरों से लोटन यात्रा की है। इस वर्ष भी चारभुजा मंदिर से लोटन यात्रा प्रारंभ की गई तथा श्री इच्छा बालाजी धाम तक यह लोटन यात्रा पूर्ण होगी। लोटन यात्रा की शुरुआत चारभुजा मंदिर से प्रारंभ हुई तो मानो अकेला या भक्त अपने 1, 2 साथियों के साथ लोटन यात्रा प्रारंभ की और जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई भक्तों का हुजूम यात्रा के साथ बनने लगा और यात्रा में जय हो बालाजी महाराज की जैसे जयकारों से गूंजने लगा।

चेतन शुक्ला जो कि पेशे से एक शिक्षक है ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर लगातार इच्छापूर्ण बालाजी धाम तक लगातार पांच मंदिर से पांच लोटन यात्राएं पूर्ण करने का संकल्प लिया है। अभी तक चौथी लोटन यात्रा संपूर्ण होने की ओर है। इस प्रकार की लोटन यात्रा ईश्वर के प्रति अपनी अटूट आस्था और विश्वास को दर्शाता है। हालांकि इस भक्त की क्या मनोकामना थी वह अभी तक राज है। लेकिन जो भी हो इस की आस्था और विश्वास काबिले तारीफ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE