BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2022, 5:19 pm
BIG NEWS : जावरा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, नागदा ढाबे से शराब पीकर निकले थे जीजा-साले, मण्डफिया के सांवरिया सेठ पहुँचने से पहले हुए भीषण दुर्घटना का शिकार, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नागदा। स्टेट हाईवे नंबर 17 उज्जैन-जावरा पर नागदा में सोमवार रात को दुर्घटना में जीजा और साले की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 4 लोग भी घायल हो गए हैं। सभी लोग रोहल खुर्द व आलोट के निवासी हैं। यह सभी नागदा से रात 10.30 बजे घूमने के लिए अपने वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान सभी ने शराब पी और राजस्थान के सांवरिया जी के दर्शन के लिए निकल पड़े। तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्‌ढे जा गिरा।

समरथ पिता शंकरलाल (30) अपने जीजा सुरेश पिता बालू (24) के यहां गांव रोहल खुर्द आया था। अपने रिश्तेदारों के साथ नागदा में ढाबे पर खाना खाने आए थे। सभी ने यहां पर खाना खाया और शराब पी। उसके बाद यह लोग राजस्थान के सांवरिया जी के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान रात लगभग 10.30 बजे उनका वाहन स्टेट हाईवे पर नागदा में जूना नागदा चौराहे पर अनियंत्रित हो गया। उसके बाद सड़क किनारे स्थित लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

सभी को रात 11 बजे शासकीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने समरथ व सुरेश को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद चार घायल रोल खुर्द निवासी ओमप्रकाश पिता जगदीश, गोपाल पिता कचरू, दिनेश पिता रामा और उनके रिश्तेदार दशरथ पिता बद्रीलाल (30) को रतलाम रेफर कर दिया। वाहन समरथ चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही गांव के जनप्रतिनिधि व परिजन शासकीय अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहन को निकाला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE