BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2022, 6:59 pm
KHABAR : गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर 356 वां प्रकाश पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया, भव्य एवं विशाल नगर कीर्तन निकला, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। सिख समाज नीमच द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर 356 वां प्रकाश पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य एवं विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें सिख समाज के महिला, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। 

यह भव्य जुलूस नगर कीर्तन गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से निकला। जिसमें बैंड बाजे डीजे आदि शामिल रहे। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लायंस पार्क पर भाजपा पार्षद दल, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, जलकल सभापति छाया जयसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष चोपड़ा द्वारा फूलमाला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। लायंस पार्क पर सिख समाज के धर्मावलंबियों हेतु जलपान की व्यवस्था भी की गई। जमकर आतिशबाजी की गई। नगर कीर्तन की मुख्य विशेषता यह रही इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी कोटा से मंगाई गई स्पेशल बस में बहुत ही मान सम्मान और आदर के साथ निकाली गई। 

यहां उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते विगत 3 वर्षों से यह आयोजन नहीं हो पा रहा था। प्रकाश पर्व के उत्सव के दौरान अलसुबह प्रभात फेरी निकली। आज श्री अखंड पाठ साहब का आरंभ हुआ। 29 दिसंबर को प्रकाश पर्व का समापन होगा। जिसमें गुरुद्वारा साहिब में हजूरी रागी जत्थे द्वारा शबद किर्तन बोले जाएंगे एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। 
सिख समाज के वरिष्ठजन द्वारा प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समाज के साथ ही पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। साथ ही सभी ने देश में तरक्की और भाईचारे की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE