चित्तौड़गढ़। मधुबन, हाथी कुंड स्थित श्रीनाथ जी की हवेली पर आज तुलसी शालिग्राम का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी विजय मलकानी ने बताया कि आज तुलसी शालिग्राम विवाहोत्सव में 108 स्थानो से बारात कथा पंडाल में पहुंची और भव्य तोरण कार्यक्रम के मध्य तुलसी शालिग्राम विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। पंडित राधेश्याम सुखवाल ने कहा कि संसार मे सनातन हिन्दू धर्म की पहचान उसकी विशिष्ट मान्यता मूर्ति पूजा एवं मंदिरों के कारण ही है। पूजा प्रतिष्ठा पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत्रों के साथ तुलसी शालिग्राम विवाह के लोकाचार स्तंभ पूजा बड़ा विनायक मायरे की परम्परा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री राम सेवा संस्थान गौ शाला एवं संस्कार आश्रम निम्बाहेड़ा से कृष्णा संस्कार वैली की सचिव सुश्री किरण तलेसरा द्वारा भव्य मायरा भरा गया एवं तुलसी विवाह के समस्त यजमानों को एक जैसी चुनर ओड़ाकर समाज के सभी वर्गों को एक जैसा अनुभव एवं अतुल्य आंनद जैसा अवसर था। आयोजक कनकलता पाराशर के अनुसार इस अवसर पर पंडित राधेश्याम सुखवाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. योगेश व्यास तथा मधुबन क्षेत्र एवं शहर के कई गणमान्य धर्म प्रेमी भाई बहन उपस्थित रहे।