भोपाल। कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम हाथ जोड़ो में शामिल होने जा रही पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेत्री सविता दीवान का मंगलवार को प्रात: पौने ग्यारह बजे बुधनी जर्रापुर के पास एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई है।
जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो में शामिल होने के लिए बैतूल जा रही थी। इस दौरान उनकी एक्सयूवी- 500 एक ट्रक से टकरा गयी। दुर्घटना में पूर्व विधायक सविता दीवान को गंभीर चोटें आई है। सविता दीवान हाथ जोड़ो कार्यक्रम की बैतूल की प्रभारी है। उन्हें इलाज के लिए भोपाल के बंसल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर होशंगाबाद एवं आसपास के कांग्रेसजन बंसल अस्पताल पहुंच रहे है।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंंत्री अजय सिंह राहुल भैया सहित पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल एवं राजधानी के कई नेता उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।