जावद। योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी ने पठान फिल्म में फिल्माए गए अश्लील दृश्य व बेशर्म रंग गाने को लेकर विरोध प्रकट करके कहा कि सनातन धर्म में भगवा रंग को पवित्र रंग माना गया है जिसको हमारे साधु-संतों के द्वारा भी धारण किया जाता है उसका अपमान दीपिका पादुकोण व शाहरुख खान के द्वारा बड़ी बेशर्मी पूर्ण तरीके से गाने में फिल्माया गया है जिससे हमारी हिन्दू भावना को ठेस पहुंची है, इसलिए यह दश्य हटाया जाए।
सोमानी ने कहा कि फिल्मे बनाने वाले को भी देश और धर्म के प्रति अपनी मानसिकता बदलनी होगी साथ ही देशवासियो की भावनाओ का भी कद्र करना चाहिए ताकि देश में भाई चारा बना रहे, एसा कोई दृश्य कदापि बताना ही नही चाहिए जिससे कोई विरोध प्रकट करे ना ही किसी की धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंचे।