मनासा। ग्राम पंचायत खड़ावदा में ग्राम के युवा साथियों, एवं संस्था सजग कुकड़ेश्वर के द्वारा रक्तदान का आयोजन किया गया।
सर्व प्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर डॉ सत्येंद्र जैन, परसराम जाट सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत खड़ावदा, बलराम जाट उप सरपंच द्वारा पुष्प व दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर प्रारम्भ किया गया। शिविर में रक्त दाताओ द्वारा 35 यूनिट रक्तदान हुआ।
शिविर में परसराम जाट (गुड्डू), मुकेश जाट, बलराम जाट, जगदीश जाट, ललित जाट, पवन आचार्य, अर्जुन जाट, दीपक चौहान, विजय जाट, विष्णु टेलर, साथियों का सहयोग सराहनीय रहा।
नीमच ब्लड बैंक प्रभारी सत्येंद्र राठौर एवं उनकी टीम का रक्तदान शिविर में सहयोग सराहनीय रहा।