मनासा। कुकडेश्वर में पटवा कृषि फार्म हाउस के सामने बुधवार को दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़त हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि दो अन्य को भी चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे करीब कुकडेश्वर से सरेलिया फोफलिया रोड पर पटवा मांगलिक फार्म हाउस के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कानसिंह पिता नागुसिंह राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी सारेलिया गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दो अन्य बाइक सवारों को भी मामूली चोट आई है। घायलों को तत्काल मनासा के शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय नीमच रेफर कर दिया। डॉक्टर साजिद अंसारी ने बताया कि घटना में युवक के सिर में ग़म्भीर चोटें आई है। फिलहाल इलाज कर नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया है।