BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2022, 7:41 pm
NEWS : पाली जिले के रेहाट में होगा शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 18 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन, चित्तौड़गढ़ से स्काउट-गाइड दल रवाना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 18 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी पाली जिले के रोहट में आयोजित हो रही है। जम्बूरी में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन चित्तौडगढ के 9 स्काउट एवं 9 गाईड का दल का रवाना हुआ। पाली में 4 जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023 में भाग लेने के लिए स्काउटर महेन्द्र सिह रावं एवं ममता विश्नोई के नेतृत्व में छात्र एवं छात्राओं का दल रवाना किया। 
ममता विश्नोई गाईडर ने बताया कि पाली में आयोजित जम्बूरी का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के द्वारा किया जावेगा। जम्बूरी में स्काउट गाइड को पायनियरिंग प्रोजेक्ट गैजेट्स निर्माण शिविर, कला शिविर, जवाल पिरामिड निर्माण चित्तौड़गढ़ जिले की सांस्कृतिक विरासत लेआउट की जानकारी एंव प्रातः कालीन जागरण गीत उठ जाग मुसाफिर एवं सामुदायिक समाज सेवा के कार्य इस शिविर में सिखाए जाएंगे। स्काउट गाइड अपनी उत्कृष्ट कलाओं का प्रदर्शन पाली रोहट में कर चित्तौड़गढ़ जिले का गौरव बढ़ाएंगे। 
छात्रों जम्बूरी हेतु आवश्यक सामग्री बांस, रस्सी, पेटी, भोजन बनाने की सामग्री, दैनिक जीवन में काम आने वाली आवश्यक वस्तुएं, सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े, टेंट में रहने के लिए दरी, पीने का पानी की व्यवस्था आदि के साथ विद्यालय पहुचे। बच्चो में जम्बूरी को ले कर खासा उत्साह देखा गया। अभिनव हिण्डोनिया, आदर्श, सोम्य सिह, दक्ष, हर्ष, चन्द्रभान, वेदान्त, हर्षित, देवराज स्काउट एंव स्नेहा, वशिंका, विदुषी, नेहा, ईशा, अक्षिता, पूजा, भावना गाईड भाग ले रहे है। इस मौके पर दिलीप आर्य, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, लोकेश कुमार सोनी, निरंजन शर्मा, कल्पना दशोरा अध्यापक के साथ साथ स्काउट-गाईड के अभिभावक मौजूद रहै।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE