रतनगढ़। रतनगढ़ घाट का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान बुधवार की रात में यहां एक हादसा हो गया। रतनगढ़ घाट निर्माण के दौरान रोड का भराव कर रहे एक डंपर से एक बड़ा और भारी पत्थर गिर गया जो लुढ़कता हुआ एक घर की दीवार तोड़ता हुआ घुस गया। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद प्रतिनिधि हरीश माली द्वारा गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार कराने के पश्चात जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है हादसे में गीताबाई पति बाबूलाल भील वार्ड क्रमांक 14 रतनगढ़ घायल हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात तत्काल जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं हादसे को लेकर रहवासियों ने जिम्मेदारों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
घाट क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण तथा यहां एक्सप्लोसिव विस्फोट के कारण इस तरह का हादसा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि सड़क ठेकेदार के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज होना चाहिए। क्योंकि घाट क्षेत्र के निर्माण के दौरान बड़े-बड़े एक्सप्लोसिव का उपयोग हुआ है जिसके चलते जो पत्थर लूज हो गए थे वहां अब धीरे-धीरे गिर रहे हैं।