सरवानिया महाराज। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि शहर के नंदेरा माली परिवार की मुखिया मथरीबाई पति स्व. रामलाल माली का शुक्रवार प्रातः 7:30 बजे 85 वर्ष की आयु मे स्वर्गवास हो गया है। मथरीबाई, राधेश्याम माली, शंभुलाल माली की माता तथा बबलू, अनिल, सुनिल, नटु, दिलीप माली की दादी थी तथा युवराज की पड़दादी थी। जिनकी अंतिम यात्रा आज शुक्रवार को प्रातः 11 बजें निवास स्थान घास भैरू चोक वार्ड 10 से निकलकर नीमच सिंगोली रोड़ शनि मंदिर के पास स्थित श्रीकाल भैरव मुक्ति धाम पहुंची। अंतिम यात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उक्त जानकारी दिनेश वीरवाल ने दी।