नीमच। हिन्दु जागरण मंच नगर नीमच सभी होटल एवं इवेन्ट संचालको को सुचित किया है कि दिनांक 31 दिसम्बर 2022 तथा दिनांक 01 जनवरी 2023 को अंग्रेजी नववर्ष के स्वागत के लिए जो भी समारोह एवं इवेंट किये जा रहे है उन समारोह एवं इवेंट में किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ का उपयोग उपभोग न किया जावे और ना ही कराया जावे तथा उक्त इवेंट को भारतीय संस्कृति के अनुरूप आयोजित किया जावे। उक्त इवेंट में किसी भी प्रकार की अश्लीलता या अश्लीलता से भरे हुए गीतो पर नृत्य आदि नहीं किये जावें।
हिन्दु जागरण मंच सभी आयोजनो पर एवं इवेन्ट संचालको पर अपनी नजर बनाये रखेगा, यदि उनके द्वारा मादक पदार्थो का सेवन किया जाता है तो हिन्दु जागरण मंच अपनी ओर से कार्यवाई करेगा, जिसमें होने वाले परिणामो के लिए स्वंय आयोजक एवं संचालकर्ता व होटल मालिक स्वंय जवाबदेह होंगे।