मनासा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भाटखेड़ी में शनिवार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विद्यालय परिवार द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। इसमें मुख्य अथितियों द्वारा स्वागत सम्मान पश्यात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें कक्षा प्रथम से लगाकर 8 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने फ़िल्मी सांग देश भक्ति सांग नाटक व ग्रुप डांस की प्रस्तुतियां दी। आयोजन के दौरान विद्यालय परिवार सहित स्कूल स्टाप आचार्य दीदी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
राहुल उपाध्याय प्राचार्या ने बताया के विद्यालय में प्राथमिक स्तर से ही सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए ताकि विद्यार्थियों में अपने देश समाज की संस्कृति को समझने और उसे जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया जा सके। एक स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए विद्यालय स्तर से ही बालकों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए और उन्हें अपने समाज देश की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधताओं के बारे में जानना चाहिए।