BREAKING NEWS
BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<     BIG NEWS : सरकारी स्कूल में लाखों की चोरी का खुलासा,.. <<     BIG NEWS : महिला सुरक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस का.. <<     कसरावद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कबाड़ से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में कुदरत का कहर, इस गांव में.. <<     BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2023, 10:59 am
BIG NEWS : जोधपुर जिले के तस्कर और हाईवे पर दौड़ता तेज रफ्तार कंटेनर, जैसे ही रास्ते में बढ़ा आगे तो मिली खाकी की घेराबंदी, जब पूछताछ में हुआ अधिकारियों को शक तो ली तलाशी, फिर केबिन के पास बनी स्कीम को देखा तो उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक आईशर कंटेनर से 9 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचुरा जब्त कर जोधपुर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोतावल सीआई फूलचन्द निंबाहेड़ा के निर्देशन में रविवार को हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह मय जाप्ता के जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक कनटेनर को चेक करने के लिए इशारा किया तो कन्टेनर को रोक चालक और उसका साथी कंटेनर की फाटके खोल भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस जाब्ता द्वारा घेरा देकर डिटेन किया गया। कंटेनर में अवैध मादक पदार्थ की संभावना होने से हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह ने सीआई निम्बाहेडा फूलचन्द टेलर को सूचना दी, जिस पर सी आई थाना कोतवाली निम्बाहेडा मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और नियमानुसार डिटेन किए हुए कंटेनर की तलाशी ली।

बॉडी के उपर आगे की तरफ केबिन के पास स्कीन बनी हुई, जिसको चैक किया गया तो अन्दर 49 प्लास्टिक के काले और सफेद कट्टे, जिनमें 9 क्विंटल, 49 किलो, 800 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा भरा हुआ पाया। जिस पर उक्त डोडा चुरा एवं कन्टेनर को जब्त कर चालक जोधपुर के केरीयों की ढाणी थाना बिलाडा निवासी 58 वर्षीय हनुमानराम पुत्र जेताराम बिशनोई और उसका साथी पलासनी की ढाणी थाना डागियावास जिला जोधपुर निवासी 45 वर्षीय पेमाराम पुत्र भागचन्द विशनोई को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE