BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2023, 7:00 pm
BIG NEWS : जिले का सिंगोली-कास्यां रोड़ और राजस्थान पासिंग स्विफ्ट कार, जब नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने चेक किया वाहन तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए आरोपी करण ऐसा क्या ले जा रहा था, पढ़े खबर  

Share On:-

सिंगोली। नीमच पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेष एवं अनुविभागीय अधिकारी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक कैलाशचन्द चौहान के नेतृत्व में सिंगोली पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत 65 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त करने व एक तस्कर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 फरवरी 2023 को नाकाबंदी व चैकिंग के दौरान घटना स्थल तिलस्वां घाट तिसरा आटा (मोड़) सिंगोली-कास्यां रोड़ से एनडीपीएस एक्ट के समस्त आज्ञापक प्रावधानों का पालन सुनिष्चित करते हुए आरोपी करण पिता हेमराज जाति रेबारी उम्र 24 साल निवासी ग्राम मालियो की बाडी, रेबारीयों की ढाण किशनगढ़, थाना मालियो की बाडी, जिला अजमेर राजस्थान के कब्जे वाली सफेद रंग की मारूति स्वीफ्ट कार वाहन क्रमांक आरजे 37 सीए 0725 में से 03 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा छिलका कुल 65 किलोग्राम मय वाहन आदि के जप्त कर आरोपी करण रेबारी को गिरफ्तार किया गया। वापसी पर आरोपी करण रेबारी के विरूद्ध थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 36/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से जप्त मादक पदार्थ के स्त्रोत और खपत व साथीदारान की पुछताछ जारी।

जप्त सामग्री- 65 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा, कीमती 65 हजार रूपये मय सफेद रंग की मारूति स्वीफ्ट कार नम्बर आरजे 37 सीए 0725 कीमती 03 लाख रूपये कुल कीमती 03 लाख 65 हजार रूपये।
उक्त कार्यवाई में सिंगोली पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE