BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2023, 10:59 am
BIG NEWS : कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, 10 साल से फरार आरोपी और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जैसे ही मिलने पहुंचा परिजनों से तो खाकी ने दी दबिश, फिर हत्थे चढ़ा याकूब खान, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को 10 साल से फरार चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी आगर मध्य प्रदेश में फरारी काट रहा था। जहां वेल्डिंग का काम करके घर खर्च चला रहा था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआई फूलचन्द्र टेलर के दिशा निर्देश पर पेशी पर नहीं आना और फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। जिसमें एएसआई सूरज कुमार, जगदीश कॉस्टेबल, रामनिवास कॉस्टेबल, मुदित कॉस्टेबल को मुखबिर से सूचना मिली कि याकूब खान 10 साल से फरार चल रहा है, जो अभी अपने घर पर आया हुआ है, जिस पर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची।

याकूब खान पुत्र हुसैन खान पैराडाइज स्कूल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आया हुआ था। आरोपी 2013 से न्यायालय में पेशी पर नहीं आ रहा था। जिस पर मजिस्ट्रेट द्वारा वारंट जारी कर रखा था। याकूब की सूचना मिलने पर आज पुलिस आरोपी के घर पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी पिछले सात सालों से जिला आगर मध्यप्रदेश में फरारी काट रहा था। जहां पर अलग अलग काम करके वह अपना गुजारा कर रहा था। पुलिस को सूचना थी कि आरोपी आज ही निम्बाहेडा में अपने परिजनो से मिलने आएगा। जहां से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE