BREAKING NEWS
KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2023, 7:05 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का मनासा और पंजाब नेशनल बैंक, जब भरी दोपहरी में रूपये निकालने पहुंचा जय सिंह, फिर जैसे ही लगी घटना की जानकारी तो उड़ गए होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर के पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को बदमाशें ने एटीएम बदलकर हजारों रूपये निकाल लिए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर 3.56 बजे पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगे एटीएम से कुछ बदमाशों ने एक युवक का एटीएम बदलकर दूसरे एसबीआई बैंक के एटीएम से युवक के खाते से 54 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जयसिंह नाथ पिता पप्पू नाथ निवासी दरगपुरा ने बताया कि परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम था और वे पैसे निकालने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर गये थे। रूपये नहीं निकले तो पास ही खड़े दो युवकों ने कोशिश की, फिर भी रूपये नहीं निकले। इसके बाद जब वे बैंक के अंदर पहुंचे और जानकारी ली तो पता चला की तीन बदमाशों ने उनका ध्यान भटकाकर एटीएम बदल दिया और चले गए। करीब आधे घंटे के बाद मनासा के रामपुरा नाके स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से टुकड़े-टुकड़े में  54000 निकाल लिए गए। 
घटना की जानकारी मिलते ही मनासा थाना पुलिस मौका स्थल पहुंची और बैंक सहित आसपास के लगे पंजाब नेशनल बैंक के सीसीटीवी कैमरे फुटेज निकाले। वहीं एसबीआई बैंक के एटीएम आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है और आरोपियों की तलाश और पहचान की तलाश में लगी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE