BREAKING NEWS
NEWS : मृत्यु को महोत्सव बनाकर आत्मा को मोक्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल कॉलेजों के प्राचार्याे का सम्मेलन 24.. <<     KHABAR : समुदाय से जुड़े डेंगू पर नियंत्रण रखे थीम.. <<     NEWS : विश्व विख्यात चित्तौड़ दुर्ग के संरक्षण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश खेल अकादमी वाटर स्पोर्ट्स के.. <<     NEWS : उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत की 14वीं.. <<     KHABAR : ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : उज्जैन में कम्प्यूटर और गारमेंट की.. <<     KHABAR : कमीशन का लालच देकर साइबर फ्राड 1 लाख 80 हजार.. <<     KHABAR : 2 किलोमीटर दूर है नर्मदा नदी फिर भी नहीं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और तुला राशि वालों को हो सकती हैं.. <<     NEWS : बाल वैज्ञानिक कोई ऐसा काम करें, जिससे.. <<     BIG NEWS : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश का नाम.. <<     NEWS : थाने स्तर के टॉप 10 में चयनित अवैध अफीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2023, 11:22 am
NEWS : कुमावत संस्थान ने स्थापना दिवस पर आयोजित किये विभिन्न कार्यक्रम, रांगोली प्रतियोगिता के बाद की आतिशीबाजी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान के स्थापना दिवस पर अमृत जयंती महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
संस्थान के सहसचिव मनोहर लाड़ना ने बताया कि शनिवार को संस्थान के 10वां स्थापना दिवस ‘‘अमृत जयंती समारोह’’ के रूप में मनाया। स्थापना दिवस पर समाज के श्री चारभुजा मंदिर एवं गंभीरी नदी पुलिया के समीप स्थित आराध्य देव श्री विश्वकर्मा जी को भोग लगाया गया। इस अवसर पर संस्थान कार्यालय में विचार गोष्ठी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विचार गोष्ठी में संस्थान सचिव पूर्व पार्षद राजकुमार बेरा ने संस्थान की स्थापना से लेकर आज तक 10 वर्षों में किये गये सामाजिक, धार्मिक, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सम्पन्न कराये आयोजनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्थान के पूर्व सचिव मदनलाल खरनारिया ने विगत 10 वर्षों में संस्थान द्वारा सम्पन्न कराये गये कार्यों को ऐतिहासिक एवं भव्य बताते हुए आगामी वर्षों में न केवल समाज स्तर पर बल्कि जनहित को मध्यनजर रखते हुए इसी तरह अन्य कार्य सम्पन्न कराये जाने पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान चलाये जाने पर विचार व्यक्त करते हुए गांवों में नये सदस्य बनाये जाने पर भी विचार व्यक्त किये।
विचार गोष्ठी में विशाल एकादमी सी.सैकण्डरी स्कूल के संस्थापक एवं संचालक बंशीधर दमीवाल ने वार्षिक कलेण्डर तैयार कर उसके अनुसार कार्य किये जाने पर बल दिया। इस दौरान संस्थान के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी विचार व्यक्त किये।
अमृत जयंती समारोह के तहत रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें गुंजिता लाडना, कुसुमलता लाडना, गिरजा बैरा, प्रिया धनेरिया, दिव्यांशी, रूद्राक्षी गेन्दर, प्राची, अंजली मण्डोवरा आदि समाज की बालिकाओं एवं महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्थान द्वारा आगामी दिनों में पुरस्कृत किया जाएगा।
स्थापना दिवस पर संस्थान द्वारा जिला मुख्यालय स्थित गांधीनगर में निर्माणाधीन श्री चारभुजा कुमावत समाज छात्रावास स्थल पर दीपदान एवं आतिशीबाजी की गई।
अमृत जयंती महोत्सव के तहत आयोजित समस्त कार्यक्रमों के दौरान संस्थान अध्यक्ष बालचंद गेन्दर, पूर्व अध्यक्ष रमेशचन्द्र खन्ना, शिक्षाविद् श्यामसिंह मण्डलिया, किशनलाल धनेरिया, शिवलाल अडाणिया, मदनलाल, घनश्याम, सत्यनारायण खरनारिया, सुन्दरलाल चंगेरिया, बंशीधर दमीवाल, शंकरलाल ओस्तवाल, रितेश नाहर, भंवरलाल सुरलिया, कालुलाल सिरोठा, देवाराम जाजपुरा, बालकिशन पालड़िया, देवीलाल, नारायणलाल कड़वाल, प्रशान्त धनेरिया, ओमप्रकाश, चन्द्रशेखर गेन्दर सहित श्री कुमावत महिला जागृति संस्थान से मोहनी देवी, नीता गेन्दर, प्रिया धनेरिया, बसंतीदेवी बेरा, दिव्यांशी सहित संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजजन मौजूद थे। संचालन राजकुमार बेरा ने किया एवं आभार किशनलाल धनेरिया ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE