BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2023, 1:47 pm
KHABAR : दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप “जिनागम“ ने मनाया महिला दिवस, ग्रुप के दंपत्ति सदस्यों ने सपरिवार सहभागिता कर लगाया होली का टीका, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर 

Share On:-

नीमच। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जिनागम द्वारा “महिला दिवस“ एवम “तिलक होली“ (फूलों एवं हर्बल कलर से) का आयोजन 5 मार्च को सायं 4 बजे दिगम्बर जैन मांगलिक भवन नीमच पर किया गया, जिसमें बडी संख्या में ग्रुप के दंपत्ति सदस्यों ने सपरिवार सहभागिता कर महिला दिवस एवं टीका होली का आनंद उठाया। 
उक्त जानकारी देते हुए सचिव निखिल बज ने बताया कि इस अवसर पर श्वेता सोनी एवं प्रियंका बज द्वारा महिलाओं को रोचक गेम्स भी खिलाये। दिलीप-अरुणा विनायका एवं विनायका परिवार के सहयोग से ग्रुप के प्रत्येक पुरुष सदस्य ने अपनी जीवनसाथी को महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक गिफ्ट और गुलाल भेंट की। 
विकास सरावगी ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी महिलाओं के सम्मान में सार्थक एवं शानदार तरीके से अपनी बात रखी। समाज के उभरते हुए कविराज मयंक कासलीवाल ने महिलाओं के लिए एक खूबसूरत स्वरचित कविता का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन अजय कासलीवाल ने किया जबकि आभार सचिव निखिल बज ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE