शामगढ़। शामगढ़ एवं क्षेत्र के आसपास पिछले 2 दिनों से मौसम बहुत खराब है। मंदसौर एवं आसपास के जिले से ओलावृष्टि की खबरें मिल रही है। सोमवार दोपहर लगभग 1.45 बजे ओलों के साथ तेज़ बारिश शुरू हुई जो शाम तक चली।
इस वक्त अफ़ीम की लूनी चिरनी का काम भी चल रहा है। इस बेमौसम बारिश से किसानों की अफीम गेहूं, चना, अलसी, धनिया की फसल खराब होने की आशंका है। सोमवार शाम 4 बजे ही घोर अंधेरा हो गया और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ दोबारा बारिश शुरू हो गई है। कुछ किसानों का कहना है कि पहले हुए सर्वे का ही मुआवजा अब तक खाते में नहीं डाला है उस पर ये फिर नुकसान की पूर्ति सरकार कब करेगी।