चित्तौड़गढ़। रक्तदान और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए काम कर रही संस्था एटीबीएफ की महिला इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व अवसर पर लगातार चौथी बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष वर्षा कृपलानी ने बताया कि प्रायोजक जेके सीमेंट के सहयोग से महर्षि गौतम आश्रम में आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर में कुल 137 युनिट रक्तदान किया गया। शिविर का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहना खानम, जेके सीमेंट यूनिट हेड आरबीएम त्रिपाठी और संस्थापक सुनील ढीलीवाल ने किया।
संरक्षक डॉ कमल नाहर के अनुसार शिविर मे सहयोग के लिए महिला अध्यक्ष जोत्स्ना वीरवाल के साथ उपाध्यक्ष सरोज शारदा, अनीता सोनी, स्वर्णलता जैन, एवं कल्पना चेलावत, सचिव गरिमा अग्रवाल, सह सचिव पारुल शारदा एवं शिखा शारदा, कोषाध्यक्ष रश्मि पटवा, प्रचार प्रसार आयोजन सचिव भावना वीरवाल एवं विनीता मेहता के साथ कार्यकारिणी सदस्य आशू माहेश्वरी, विजया जोशी, ममता नागोरी, प्रियंका जेतावत, भगवती शर्मा, आशा भाणावत, प्रीती सर्वा, अनामिका जैन, हिमानी कृपलानी, दीपिका शारदा, पायल मंघनानी, तृत्प्ति कुमावत, पूजा जेठवानी और
नेहा जैन उपस्थित रही।
पुरूष इकाई अध्यक्ष मनीष खेरोदिया ने बताया कि शिविर का अवलोकन जैन सतिया जी महाराज, जेके सीमेंट से प्रभाकर मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार भजन जिज्ञासु, पेंशनर समाज के एजाज अहमद, लायंस क्लब के जी आर गर्ग, महावीर इंटरनेशनल के कमलेश ढेलावत, मानवाधिकार क्लब की शिखा जैन, महावीर इंटरनेशनल पद्मिनी की प्रीति खेरोदिया, मनीष मोदी, पल्लवन संस्था के हिमांशु बैरवा, हेल्पिंग हैण्ड सोसायटी के सिद्धार्थ अंबानी, लायनेस तेजस्वनी की सदस्याएं, दिल्ली पब्लिक स्कूल के आरिफ खान, नीलम प्रजापत, डॉ आर आर विश्नोई ने किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ नाहर ने किया एवं आभार मनीष खेरोदिया ने दिया। ब्लड बैंक, चित्तौड़गढ़ एवं सरल ब्लड बैंक, उदयपुर ने रक्त संग्रह किया। सभी रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार दिया गया।
शिविर संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं मे
सचिव श्यामसुंदर मूंदडा, उपाध्यक्ष विपुल शारदा और पुष्कर सोनी, सह सचिव आदित्य आंजना और कमलेश बनवार, कोषाध्यक्ष दिलीप हिंगड़, संगठन मंत्री बाबूलाल सिंघवी और सपन अग्रवाल, प्रचार प्रसार मंत्री विनोद नागोरी और कैलाश सेन के साथ कार्यकारिणी सदस्य दीपक अग्रवाल, विपुल शारदा, अनिल कृपलानी, यश शारदा, कमलेश वैष्णव आदि मौजूद रहे।