चित्तौड़गढ़। आज फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पूर्णिमा सोमवार विक्रम संवत 2079 होलिका दहन पर्व के अवसर पर श्री सांवलिया सेठ की भण्डार दानपेटी खोली गई। दंपति से अथाह दानराशि निकली।
प्रथम चरण की गणना से सात करोड़ पन्द्रह लाख दस हजार रूपये की दानराशि प्राप्त हुई। शेष दानराशि की गणना 09 मार्च को की जाएगी। कल दिनांक 07 मार्च को श्री सांवलिया सेठ मन्दिर में फागोत्सव पर्व होली धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, बैंक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।