मन्दसौर। रामटेकरी स्थित सैकंड होम में राजपूत समाज और कुमावत समाज की महिलाओं ने धूमधाम से फाग उत्सव मनाया। नाचते गाते हुए एक दूसरे को रंग बिरंगी गुलाल लगाकर और तरह तरह के फूलों से होली खेली गई।
मेघना भाटी ने बताया कि आज फाग उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया। सभी महिलाओं ने फागुन ड्रेस पहनी और फूलो से होली खेली। मनोरंजन के लिए गेम्स भी खेले गए। उपस्थित सभी महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ फाग उत्सव मनाया।