BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2023, 10:52 am
KHABAR : पोरवाल कुटुंब सहायक संस्था की बैठक संपन्न, आगामी विभिन्न कार्यक्रमों की योजना पर हुई चर्चा, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। पोरवाल कुटुंब सहायक संस्था के निर्वाचन के पश्चात संस्था के नवगठित कार्यकारिणी की दूसरी बैठक अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच के मुख्य अतिथि में संस्था के अध्यक्ष सौरभ रत्नावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि पोरवाल एवं संस्था अध्यक्ष रत्नावत तथा पदाधिकारी संचालक गण महेश मंडवारिया, प्रकाश सेठिया, सुनील घाटिया, सुरेश धनोतिया, पवन सेठिया, लक्ष्मीनारायण मांदलिया, घनश्याम धनोतिया, मुकेश कारा, राजेन्द्र गुप्ता के द्वारा माता सरस्वती एवं राजा टोडरमल जी की पुजा अर्चना तथा दीप प्रज्वलित कर किया। 

इस अवसर पर बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था कोई भी हो उसके संचालन करने वाले ऊर्जावान होना चाहिए वह संस्था निरंतर आगे बढ़ती है और उसके सदस्यों का भरोसा संस्था एवं पदाधिकारियों पर कायम रहता है संस्था का लक्ष्य सर्व हिताय सर्व सुखाय की तरह होना चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष सौरभ रत्नावत ने कहा कि जबसे हमें सदस्य गणों ने कुटुंब सहायक संस्था का पदभार दायित्व प्रदान किया तब से संस्था के पदाधिकारीगण निरंतर इस सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि संस्था की प्रगति हो और सदस्यों को अधिक से अधिक सहायता किस प्रकार प्रदान की जाए। संस्था के पिछले दस वर्षों के रिकॉर्ड के अनुसार 1 वर्ष में एवरेज 90 से 100 कॉल हो रहे हैं। पिछले संचालक मंडल द्वारा काल संख्या 3600 तक की राशि वसूल की जाने की पर 3650 यानी कि 50 काल की अधिक राशि एडवांस वसूली की जा चुकी है। ऐसे में संस्था द्वारा मार्च तक लगभग 50 काल का भुगतान पूर्व अनुमानों के अनुसार किया जाना है।

रत्नावत ने कहा कि संस्था को बहुत बड़ी सफलता मिलने जा रही है जोकि आयकर विभाग के 80 जी तथा 12A के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की और है इस पंजीयन प्रक्रिया से संस्था को अधिक से अधिक दान की राशि प्राप्त होगी तथा सदस्यों को अधिक सहायता प्रदान कर सकेंगें। इसमें 64 वर्ष से ऊपर की आयु तथा आजीवन सदस्यों को 21000 रुपए देने के साथ ही समाज के व्यक्ति जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा संस्था के सदस्य हैं उनको संस्था की कोर कमेटी द्वारा निर्धारित की गई तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी। संस्था के सदस्यों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने के वचन की और कुटुंब सहायक संस्था हम अग्रसर है इसको लेकर हमें दो कोटेशन एक्स एक्स कंपनी एवं एलआईसी से प्राप्त हुए हैं। जिसमें एलआईसी से करार अनुबंध संस्था द्वारा किया जा रहा है। हमने आज दिनांक तक जिन सदस्यों के कॉल दस्तावेज प्राप्त हुए हैं उन सभी के भुगतान कर दिए हैं। जिन सदस्यों के काल भुगतान देना बकाया हैं वे सदस्य परिजन राशि संकलनकर्ता सचिव को अपने दस्तावेज शीघ्र भिजवाए। रतनावत ने कहा कि हम हर कार्य मजबूती के साथ करेंगे हमारी कार्य योजना केवल 3 साल के लिए नहीं अभी तो आगामी 15 वर्षों तक या स्थाई समाधान के लिए हम प्रयासरत हैं।

बैठक में कई प्रस्तावों पर मंजूरी प्रदान की गई। जिसमें सदस्य की मृत्यु पर सचिव द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी होने पर स्थानीय अध्यक्ष पदाधिकारियों द्वारा प्रमाणीकरण प्रदान करने पर परिजनों को पगड़ी रस्म कार्यक्रम के दौरान स्थानीय संस्था संचालक व समाज के पदाधिकारियों के द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाने व आगामी मार्च माह में संस्था के संचालकों व सचिव महानुभावों के साथ समाज के सभी संस्थाओं तथा गांव/नगरों के अध्यक्ष सचिव जनों कि सामुहिक बैठक का आयोजन रखने और संस्था के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर योग शिविर रक्तदान शिविर आयोजन करने का विभिन्न स्थानों पर किए जाने का निर्णय किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE