पिपलिया मंडी। अग्रवाल समाज पिपलिया मंडी द्वारा पूरे हर्षो उल्लास से होलिका दहन मनाया गया। अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजेश गर्ग एवं सचिव महेश गर्ग एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य व सभी वरिष्ठ जन व अग्रवाल युवा साथियों के साथ विद्वान पंडित अजय शर्मा द्वारा पूजन अर्चन कर होली का दहन कराया गया एवं अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा होलिका दहन के पूर्व पूजा की गई।
इस दौरान समाज जनों ने होलिका के साथ अपने अंदर की बुराइयों का भी दहन करने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी शोभित बंसल मीडिया प्रभारी अग्रवाल समाज ने दी।