BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2023, 11:12 am
KHABAR : होली पर पर्यावरण, पानी व स्वच्छता का रखें ध्यान- खण्डेलवाल, स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसडर ने शहरवासियों से की अपील, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। होली एकता और भाईचारे का त्यौहार है। शहरवासी होली के अवसर पर पर्यावरण को नुकसान न पंहुचाएं तथा हो सके तो गोबर के कंडे अथवा गौकाष्ठ से ही होली जलाएं तथा सूखे जैविक रंगों से ही होली खेलें और पानी का अपव्यय न करें।

होली के त्यौहार एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर शहर के नागरिकों से अपील करते हुए स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसडर विवेक खण्डेलवाल सोनू ने कहा कि यह भी ध्यान रखें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 चल रहा है तो शहर भी गंदा न हो क्योंकि यह शहर हम सभी का है। इसे साफ रखने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है।

खण्डेलवाल ने सभी शहरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि शहर में जितने भी स्थान पर होलिका दहन हो वह केवल कंडो अथवा गौकाष्ठ से ही हो, इसमें पेड़ अथवा लकड़ियों का उपयोग न करें या हर बार की तुलना में बहुत कम करें। साथ ही होलिका के नीचे मिट्टी रखें जिससे सडक खराब न हो तथा होलिका के उपर कोई विद्युत आदि के तार न हों। इसके साथ ही होलिका यातायात में बाधक न हों।

ब्राण्ड एम्बेसडर सोनू खण्डेलवाल ने कहा शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को देखते हुए सभी नागरिकों से आग्रह है कि होली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, लेकिन शहर में कहीं भी गंदगी न तो स्वयं करें और न ही किसी को करने दें, क्योंकि यदि आप ठान लेगें कि हमारा नीमच स्वच्छ रहे तो यह निश्चित है कि नीमच साफ व स्वच्छ ही रहेगा। शहरवासी शहर को गंदा एवं बदरंग न करें।
खण्डेलवाल ने शहरवासियों से आग्रह किया कि सोशल मीडिया पर भी इस प्रकार का माहौल बनाएं कि लोग जागरुक हों और कंडो की होली जलाएं तथा जैविक रंगो से होली खेलकर त्यौहार हर्षोल्लास से मनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE