जावद। कंठाल चौराहा खोर दरवाजा के पास बडी होली मौहल्ला में सोमवार को शुभ मुहूर्त में होली का दहन किया गया। मंगलवार को वार्ड नंबर 2 बैंगनपुरा की सोनिया पांडे, रेखा झंवर, रमा सोमानी, शकुंतला सोमानी, सारिका सोमानी, जतन झंवर, मीना पांडे सहित गृहणी महिलाओ ने नगर का एक मात्र शितला माता मंदिर जाकर विधिविधान से पूजा अर्चना प्रारम्भ की, साथ ही यह सिलसिला शितला सप्तमी तक चलेगा।
जावद नगर में बैंगनपुरा, लक्ष्मीनाथ चौक, भंवरिया गली, झंडागली सहित क्षेत्रो में मंगलवार की रात्रि को तय समय पर विधिविधान से होलिका दहन होगा।