मनासा। देवरी खवासा बस स्टैंड पर होली दहन किया गया, जिसमें शाम को महिलाआंे के द्वारा पूजन-अर्चन किया गया। होली दहन में सहयोग सुरेश चौकीदार व प्रदीप द्वारा लकड़ियों गोबर के कंडे को इकट्ठा करके मुहूर्त देखकर सुबह 4 बजे होली दहन की पटेल मदन गुर्जर के द्वारा किया गया। होली दहन पर कंवर लाल पाटीदार, कमला शंकर नागदा, संतोष राठौड,़ बद्री लाल गुर्जर सहित अन्य उपस्थित रहे।
वहीं सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर के द्वारा समस्त ग्राम वासियों से अपील की गई है कि गांव में स्वच्छता बनाए रखें। साथ ही गांव में भाईचारा बनाए रखने में अपना पूर्ण रूप से सहयोग देवें।